Breaking News

अंबिकापुर@सूने मकान से जेवरात व रुपए चोर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,16 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। 1 माह पूर्व नकनाकला स्थित सूने मकान का ताला तोडकर सोने-चांदी के जेवरात व 65 हजार रुपए अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। मामले में गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कजे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी जत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार ब्रजेश कुमार सिंह मुखजऱ्ीनगर नमनाकला थाना गांधीनगर का रहने वाला है। वह 14 जुलाई को गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 12 जुलाई को ब्रजेश सह परिवार अपने मूल निवास सरगंवा गया था। दूसरे दिन वापस लौटा तो घर के मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा था। अंदर कमरों का भी ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉक तोडकर सोने-चांदी के जेवरात व 65 हजार रुपए नकदी पार कर दिए थे। ब्रजेश सिंह की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस मामले में विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तहजीब खान पिता अदुल गनी उम्र 30 वर्ष निवासी ककराला वार्ड न. 23 नगला थान अलापुर बदायू उत्तरप्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बताया। पुलिस ने आरोपी के कजे से घटना में प्रयुक्त बाइक व चोरी की अंगूठी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply