अंबिकापुर,16 अगस्त 2025 (घटती-घटना)।आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया गया। यह आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। श्रद्धांजलि संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि जिस प्रकार रामकथा जितनी बार सुनते हैं,उतनी ही उत्सुकता और प्रेरणा मिलती है, उसी प्रकार अटल जी के जीवन और विचारों पर जितना कहा जाए उतना कम है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर यहाँ के लोगों को अपने गौरव और पहचान बढ़ाने का अवसर दिया। आज भाजपा जिस विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है, उसके मूल में अटल जी के विचार निहित हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि उनके दिखाए सपनों को आज हम साकार कर पा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अटल जी के विचारों को जनचर्चा का विषय बनाएँ। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी की प्रसिद्ध कविता मेरा परिचय का पाठ कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को रेखांकित किया। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि अटल जी का नाम आते ही एक आदर्श और मर्यादा की छवि मन में आती है। वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। संघ प्रचारक से लेकर जनसंघ की नींव रखने तक उन्होंने गाँव,गरीब,किसान और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किया। आज गाँव-गाँव तक पक्की सड़क और विकास की जो धारा पहुँची है, उसका आधार अटल जी ने ही रखा था। उन्होंने कहा कि मोदी जी जहाँ श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चल रहे हैं,वहीं अटल जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर राजनीति की। पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि अटल जी भारत रत्न से अलंकृत व्यक्तित्व थे। वे जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे। आमजन जैसी सोचते थे, वैसी सरकार चलाकर दिखाया। पाकिस्तान यात्रा की पहल कर उन्होंने विश्व शांति का संदेश दिया। सरगुजा प्रवास के दौरान सभी दलों के लोग स्वतः उन्हें सुनने के लिए उमड़ पड़े थे। वरिष्ठ भाजपा नेता कमल भान सिंह ने कहा कि अटल जी ने अल्पमत में 13 दिन की सरकार बनाई, फिर 13 महीने तक और उसके बाद भी कांग्रेस के विरोध में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की। आज भाजपा यहाँ तक पहुँची है, उसमें अटल जी का योगदान अविस्मरणीय है। पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि अटल जी ने परमाणु परीक्षण कर भारत को वैश्विक स्तर पर शक्तिशाली बनाया। उन्होंने कहा था कि शक्तिशाली व्यक्ति ही शांति से रह सकता है। यह सोच आज भी हमें मार्गदर्शन देती है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने कहा कि अटल जी की बातें गागर में सागर जैसी होती थीं। वे मनुष्य के मन की शक्ति को सर्वोपरि मानते थे। जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने कहा कि अटल जी के नाम से हर वर्ग में सम्मान और सकारात्मक भाव उत्पन्न होता है। अंतिम व्यक्ति की चिंता करना ही उनके जीवन का लक्ष्य था। इस अवसर पर सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, फुलेश्वरी सिंह,मनीष सिंह,मधुसूदन शुक्ला, राजकुमार बंसल,संतोष दास,विकास पांडेय, कमलेश तिवारी और मनोज कंसारी ने भी अटल जी के जीवन और उनके आदर्शों पर अपने विचार रखे। अटल बिहारी बाजपेयी
के जीवन पर कविता पाठ के साथ मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विजय व्यापारी,इंदर भगत,राजबहादुर शास्त्री,संजय अग्रवाल,निलेश सिंह, आलोक दुबे,मधु चौदाहा,निश्चल प्रताप सिंह, रूपेश दुबे,प्रयागराज साहू,दीपक सिंह तोमर,अशोक दुबे,सचिन अग्रवाल, सोमनाथ सिंह,रवीन्द्र तिवारी,मनोज सोनी, अवधेश सोनकर,अनिल जयसवाल,विवेक दुबे,जितेंद्र सोनी,शैलेंद्र सिंह,मयंक जयसवाल,रविशंकर जयसवाल,अजय सोनी,श्रीधर केशरी,कैलाश ठाकुर,भूपेन्द्र सिंह,दिनेश शुक्ला,आतिश सिंह,शालिनी सिंह,नलिनी पांडेय,इंदु नेताम,पूनम सिंह, पूजा सोनी,प्रियंका चौबे,आभा कुजूर, नीलम राजवाड़े,प्रिया सिंह,रीना भारती, सरस्वती यादव,अर्चना सिंह,सीमा कश्यप, सरिता जायसवाल,रामकेश्वर राजवाड़े, अमोघ कश्यप,जतीन परमार,कृपाशंकर पटेल,सक्षम गुप्ता,हैप्पी सिंह,हीरा सिंह टेकाम,जमुना सिंह,संदीप मुदलियार,गणेश कुमार,विनोद जायसवाल,आयुष दुबे, सुनील चौधरी,मटुक दास,सतीश शर्मा, विमल मंडिलवार,अमरजीत छाबड़ा, ओमप्रकाश मिश्रा उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur