Breaking News

अंबिकापुर@इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी,जांच में जुटी पुलिस

Share


अंबिकापुर,22 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। दुकान संचालक ठाकुर प्रसाद यादव ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह गीता वाच नामक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का संचालन करता है। 20 जुलाई की रात करीब 10 बजे रोज की तरह दुकान बंद कर वह घर चला गया था।
अगले दिन 21 जुलाई को सुबह 8 बजे जब दुकान खोली, तो भीतर का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि दुकान से मोबाइल बैटरी, मेमोरी कार्ड, टॉर्च, लूटूथ हेडफोन, एयरबर्ड, स्मार्ट वॉच, चार्जर, डाटा केबल, मोबाइल कवर और कलाई घडिय़ों समेत कुल 20 हजार रुपये मूल्य का सामान और 500 रुपये नकद चोरी हो गया है। दुकान संचालक ने अज्ञात चोर के खिलाफ उदयपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply