Breaking News

अंबिकापुर@दोपहिया वाहन चोरी के मामले में 5 नाबालिग और 1 युवक गिरफ्तार,5 बाइक बरामद

Share


अंबिकापुर,22 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर शहर में अलग-अलग स्थानों से हुई दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 नाबालिगों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कजे से कुल 5 चोरी की बाइक जत की गई हैं। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद मेराजुद्दीन की बाइक उनके घर के आंगन से चोरी हो गई थी। मेराजुद्दीन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को एक नाबालिग द्वारा बाइक चलाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की बात कबूल की। तीनों नाबालिगों के पास से चोरी की बाइक बरामद की गई। दूसरी घटना में, कमलेश्वरपुर निवासी जयप्रकाश सोनवानी ने 21 जुलाई को गांधीनगर थाने में अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच में पुलिस ने 18 वर्षीय सूर्यकांत राजवाड़े, निवासी भुनेश्वरपुर (जिला सूरजपुर) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सूर्यकांत ने बताया कि उसने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर शहर और आसपास के इलाकों से कई बाइकें चोरी की हैं। आरोपियों के पास से कुल 4 बाइक बरामद की गई हैं, जिन्हें सूरजपुर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल समेत अन्य स्थानों से चुराया गया था। पुलिस ने बताया कि सभी बाइक जत कर ली गई हैं और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply