Breaking News

अंबिकापुर@शरणार्थी पुनर्वास भूमि पर विवाद,स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को लेकर उठी मांग

Share

अंबिकापुर,21 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को सरकार द्वारा जीविकोपार्जन के लिए दी गई 5 से 7 एकड़ भूमि अब विवादों में घिर गई है। सुभाषनगर, भगवानपुर,तुर्रापानी,डिगमा, नेहरूनगर,अजीरमा,चठीरमा व सरगवां जैसे इलाकों में शरणार्थियों ने उक्त भूमि अनुबंध के माध्यम से स्थानीय निवासियों को बेच दी, जिस पर ये लोग पिछले 25-30 वर्षों से मकान बनाकर रह रहे हैं। हालांकि राजस्व रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज न होने से मूल भूमि धारक या भूमाफिया अब उस भूमि को अधिक कीमत पर अन्य लोगों को बेच रहे हैं, जिससे पुराने निवासियों को कानूनी विवाद, झगड़े और उत्पीडऩ का सामना करना पड़ रहा है।
इससे शासन-प्रशासन की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना भौतिक सत्यापन के किसी भी प्रकार का नामांतरण, बंटवारा या विक्रय पर रोक लगाई जाए तथा इस संबंध में उठाए गए कदमों की जानकारी आमजन को दी जाए। निवासियों ने स्थायी समाधान की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply