Breaking News

सूरजपुर@1 लाख 30 हजार रूपये कीमत के गांजा सहित 1 गिरफ्तार

Share


सूरजपुर,23 जून 2025 (घटती-घटना)। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने नशे के विरूद्ध जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 22.06.2025 को थाना प्रेमनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला ग्राम सरसताल निवासी शशिभूषण दुबे पैदल सिरमिना-कोरबा से ओर से अपने घर की ओर गांजा लेकर आ रहा है।
थाना प्रेमनगर पुलिस सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु रवाना हुई और ग्राम सरसताल में घेराबंदी कर शशिभूषण दुबे पिता सत्यदेव दुबे उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सरसताल, थाना प्रेमनगर को पकड़ा जिसके कजे से 4 किलो 350 ग्राम गांजा जप्त किया गया जिसकी कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रूपये है। मामले में गांजा जप्त कर धारा 20बी,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रेमनगर जे.एस.कंवर व उनकी टीम सक्रिय रही।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply