अम्बिकापुर-प्रतापपुर-बनारस मार्ग में किया गया 2 घंटा जाम

प्रतापपुर,18 जून 2025 (घटती-घटना)। बनारस मुख्य मार्ग में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा कजा हटाने को लेकर चक्काजाम व विधायक का पुतला दहन किया गया जहां प्रशासन के द्वारा आश्वासन देने पर आंदोलन समाप्त किया गया,दरअसल प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भेडि़या गांव में कुछ लोगों के द्वारा अम्बिकापुर बनारस मुख्य मार्ग के किनारे शासकीय भूमि पर मकान बना कजा किया गया है।जहां उक्त भुमि स्थानीय साप्ताहिक बाजार के साथ लगी हुई है,जिसको लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने पूर्व में कई बार आवेदन दे कजा मुक्त करने की मांग प्रशासन से की थी लेकिन कजा नहीं हटाए जाने से नाराज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आज अम्बिकापुर बनारस मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया वही स्थानीय विधायक का पुतला भी दहन किया,,जहां गोंगपा के युवा विंग की प्रदेश महासचिव रितु पेंद्राम ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आंदोलन की पार्टी रही है हम जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ते आ रहें हैं लेकिन बार बार आवेदन देने के बाद भी हमारी बातों को अनसुना करा जा रहा था जिससे हमें प्रशासन को सुनाने व किए गए अवैध कजे को हटाने को लेकर यह आंदोलन किया गया यदि आने वाले समय में दिए गए निश्चित तिथि पर कजा नहीं हटाया जाता है तो जिला कार्यालय का घेराव किया,वही प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पर पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते बढ़ाने का आरोप लगाते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उग्र हो गया और स्थानीय विधायक का पुतला दहन कर दिए। और जमकर नारेबाजी करते हुए अपने भड़ास निकले इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण सहित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग उपस्थित थे जो हाईवे सड़क पर बीचों-बीच बैठकर भारी संख्या में महिलाएं अपने आक्रोश को व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए शासन प्रशासन को ललकारा और कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। अपने मांगों पर अड़े हुए चक्का जाम होने के कारण दोनों और वाहनों की हजारों के संख्या में लाइन लग गई। आनन-फानन में पहुंचे अधिकारियों ने समझने का प्रयास किया मगर भारी भीड़ और उग्र आंदोलन ने किसी की एक न सुनी एसडीएम के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ एसडीएम ने कहा कि बरसात समाप्त होने के पूर्व में कार्यवाही कर दी जाएगी, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण कार्यों को कई बार शिकायत किया गया मगर अब तक इस विषय में पहल नहीं की जा सकी स्थानीय विधायक पर अतिक्रमण कार्यों को बचाने का एवं संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए, जमकर भड़ास निकाले, बताया गया कि सुबह मौके में अतिक्रमण करता को बचाने के पक्ष में और किसी का अतिक्रमण न टूटे विधायक मौके पर पहुंची थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गांव में अवैध कजा बहुत लोगों ने किया हुआ है। मगर एक व्यक्ति का ही घर तुड़वाने को लेकर विवाद की स्थिति बार बार बन रही है। इतना बड़ा बवाल होने की खबर और स्थानीय विधायक का पुतला दहन करना समझ से परे है। पुतला दहन के समय भी कोई पुलिस बल मौके पर दिखाई नहीं दिया सभी दूरी बना कर रखी थी ।
कुछ देर बीतने के बाद प्रतापपुर एसडीएम ललिता भगत,पुलिस एसडीओपी,आर आई पटवारी सहित पुलिस मौके पर पहुंचे,जिनको ज्ञापन सोपा इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम,प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरों,रामाधीन पोया प्रदेश उपाध्यक्ष,सुश्री रितु पेंद्राम प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा,प्रदेश महामंत्री निलेश पांडे,देवसाय पोया,राजकुमार पोया,रामाधीन पोया एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur