
अंबिकापुर,17 जून 2025 (घटती-घटना)। सडक,नाली,पानी सहित अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेसी पार्षद ने वार्डवासियों के साथ मंगलवार को नगर निगम का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने घड़ी चौक से निगम कार्यालय तक पहुंचे और नगिम के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों को आक्रोश को देखते हुए नगर निगम के बाहर पुलिस बल तैनात किए गए थे और निगम का गेट बंद कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ मजकर नारेबाजी की। इसके बाद निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं को दूर करने की मांग की। नगर निगम आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में वार्ड नंबर 41 के पार्षद मो. बाबर ने बताया है कि नवागढ़ वार्ड जो पूर्व में पंचायत से निगम में शामिल हुआ था। लेकिन इस वार्ड का विकास नहीं हो रहा है। नाली, सडक, नहर की सफाई नहीं होने के कारण वार्डवासी परेशान हैं। वर्तमान में बारिस का मौसम शुरू होने वाला है। लेकिन वार्ड की कई सडकों की स्थिति अच्छी नहीं है। हल्की बारिश में सडक कीचड़ में तçदल हो जाती है। कांग्रेसी पार्षद मो. बबार ने आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में निगम सरकार पर भेद भाव का आरोप लगाया है उन्होंने कहा है कि बीजेपी शासित वार्डों में 30 से 40 लाख रुपए विकास कार्य हेतु आबंटित किया जा चुका है। पर वार्ड नंबर 41 के साथ भेदभाव किया जा राहा है। उन्होंने अपने वार्ड की समस्याओं को दूर करने की मांग आयुक्त से की है। पार्षद ने वार्ड में सडक,नाली की समस्या को दूर करने के लिए डीएमएफ मद महापौर,कमिश्नर फंड से 20 लाख रुपए आबंटित किए जाने की मांग की है।