Breaking News

अंबिकापुर@फैक्ट्री के कर्मचारी की सजगता से चोर पकड़ाया

Share

अंबिकापुर,16 जून 2025 (घटती-घटना)। पाइप फैक्ट्री से लगातार सामानों की चोरी करने वाले आरोपी को पकडकर फैक्ट्री मालिक ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खलीबा निवासी अभिजीत सिंह ने पुलिस को बताया है कि बनारस रोड स्थित ग्राम चठिरमा में उनके द्वारा मेसर्स प्रभा ब्रिक्स,पोल निर्माण फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। एक जून को फैक्ट्री से 1.50 मि्ंटल एचबी वायर अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया था। इसके बाद 10 जून को फैक्ट्री के रूम का ताला तोडकर एक गैस सिलिंडर, गंज, थाली सहित अन्य बर्तन एवं गैस चूल्हा चोरी की घटना हुई थी, जिससे फैक्ट्री के मालिक को करीब 60 हजार रुपये की क्षति पहुंची थी। फैक्ट्री मालिक ने अपने कर्मचारी को निगरानी करने के लिए कहा था,जिस पर स्टॉफ पिछले तीन दिन से निगरानी में लगा था। इसी क्रम में 13 जून को एक व्यक्ति को फैक्ट्री से छड़ चोरी करके ले जाते जगदेव पिता रामप्रसाद गोड़ निवासी तुर्रापानी को स्टॉफ दौड़ाकर पकड़ा और इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी। घटना की सूचना गांधीनगर थाना में दी गई, जिस पर डॉयल 112 वाहन के साथ पुलिस पहुंची और चोर को अपने कजे में ले लिया। रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने फैक्ट्री से चोरी किए गए कुछ सामानों को बरामद कर लिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply