Breaking News

बलरामपुर @ बलरामपुर पुलिस के द्वारा चालकोंपर की जा रही है लगातार कारवाही

Share


  • बलरामपुर,13 जून 2025 (घटती-घटना)। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही यातायात नियमों की अंदेखी करने वाले चालकों से वसूले 2,52,900/- शमन शुल्क। एक ही दिन की कार्यवाही में पुलिस के कार्यवाही से 521 वाहन चालकों ने पटाया 2,52,900/- का जुर्माना।
    बलरामपुर पुलिस इन दिनों अलग ही एक्शन मोड में है । जहाँ अलग अलग अपराधों में आरोपियों को जेल भेज रहे है वही दूसरी तरफ़ यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले चालको पर कार्यवाही भी कर रही है ।इसी अनुक्रम में जिला बलरापमुर-रामानुजगंज अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर (भा पु से) के मार्गदर्षन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विष्व दीपक त्रिपाठी के निर्देषन में जिला बलरामपुर रामानुजगंज अंर्तगत विगत वर्ष 2024 के सड़क दुर्घटना के आंकडों के देखते हुए इस वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटना का कम करने कार्यवाही तेज कर दी है।
    जिसमें बलरामपुर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के तहत चलानी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिसका सीधा असर 12.06.2025 की कार्यवाही से पता चलता है जिसमें पुलिस विभाग द्वारा 521 प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए कल 2,52,900/- रु दो लाख बावन हजार नौ सौ रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया है।
    चालानी कार्यवाही में मुख्य रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर 07 प्रकरण में कार्यवाही कर वाहन जप्त की कार्यवाही की गई है । बिना हेलमेट वाहन चलाने कुल 110 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 55000/- का शमन शुल्क वसूल किया गया है, बीना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर 163 प्रकरण में कार्यवाही करते हुए 81500/- रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया है, तथा यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही करते हुए 14 प्रकरण में 4500 रुपए का सामान शुल्क वसूल किया गया है, प्रतिबंधित मार्गों (नो एंट्री) वाहन चालन के विरुद्ध 04 प्रकरण में? 8000 रुपए तथा बिना फिटनेस के वाहनों पर 02 प्रकरण में 6000 रूपये की कार्यवाही की गई है। नाबालिक वाहन चालान के 2 प्रकरण में 2000/- समेत तथा अन्य प्रकरण मिलाकर कुल 521 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 2,52,900/- रुपए का सामान शुल्क वसूल किया गया है।
    इसके अलावा यातायात नियामों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने के साथ साथ केन्द्रीय मोटर यान अधिनियम 1988 कि धारा 19 एवं केन्द्रीय मोटर यान नियम 1989 के नियम 21 में उल्लेखित प्रावधानों का पालन करते हुये वाहन चालकों का लाईसेंस निलंबन भी कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त आम जनों से अपील किया गया है कि वे यातायात नियमों का पालन करे। अपने एवं अपनों की जान को सुरक्षित रखते हुये वाहन चलायें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें,नबालिकों को वाहन न चलाने दें, तथा सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचायें एवं ‘‘गुड सेमेरिटन’’ अच्छे नागरिक बनें। कार्यवाही में बलरामपुर पुलिस के समस्त थाना / चौकी के प्रभारी द्वारा किया गया ।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply