Breaking News

सूरजपुर@सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) परीक्षा का आयोजन कल

Share

सूरजपुर,13 जून 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) परीक्षा का आयोजन 15 जून दिन रविवार को आयोजित होना है। परीक्षा के सफल संपादन के लिए जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में केंद्राध्यक्षों और ऑजर्वरों की बैठक ली। बैठक में प्राचार्य डॉ एच.एन दुबे द्वारा उपस्थित जनो को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल के गाइड लाईन के संबंध में जानकारी मुहैया कराई गई। साथ ही परीक्षार्थियों से अपील की गई कि सभी परीक्षार्थी अपने प्रवेश-पत्र पर दिए गए निर्देशों को भलीभांति पढ़ें, परीक्षा दिनांक को प्रवेश पत्र एवं ऐसे वैध पहचान पत्र की मूल प्रति (ओरिजिनल कॉपी ) जिसमें परीक्षार्थी की फोटो स्पष्ट हो, के साथ निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।


Share

Check Also

एमसीबी@ स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम का आयोजन, बच्चों को दिया गया पौष्टिक आहार

Share -संवाददाता-एमसीबी,23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। जनजातीय समुदायों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा …

Leave a Reply