अंबिकापुर, 13 जून 2025 (घटती-घटना)। अहमदाबाद की दुःखद प्लेन दुर्घटना में मृतकों को आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने कैंडिल मार्च निकाला श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार 12 जून को लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयरपोर्ट से लगे आवासीय परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में विमान में सवार 229 यात्री 12 क्रू मेंबर्स सहित आवासीय परिसर में स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर के 23 से अधिक रेजिडेंट चिकित्सकों और कर्मचारियों की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने आखिल भारत स्तर पर शुक्रवार को अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने भी शुक्रवार को शिक्षा न्याय आंदोलन और संविधान बाचओ के सभी तय कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में राजीव भवन से घड़ी चौक तक कैंडिल मार्च निकाला और मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की इस मांग से सहमति जताई कि दुर्घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा अथवा सेवानिवृत्त जज से कराई जाए। गृहमंत्री अमित शाह के बयान की दुर्घटना को रोका नहीं जा सकता कि आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि विमान हादसा दैवीय घटना न होकर मानवीय चूक है। उन्होंने यह भी कहा कि 265 लोगों के दुःखद मृत्यु की जवाबदेही तय होनी चाहिये। मोदी सरकार ने एयर इंडिया का निजीकरण किया। निजीकरण के बाद के एयर इंडिया की मालिक कंपनी विमानों का रखरखाव अंतरराष्ट्रीय मानक स्तर पर कर रही थी या नहीं इसकी जाँच होनी चाहिए। इस दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पूर्व महापौर डॉ अजय तिर्की, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, संजय विश्वकर्मा, रामविनय सिंह, नुरूल अमीन सिद्दकी, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, मधु दीक्षित, राशिद अहमद, सुधांशु गुप्ता, इरफान सिद्दकी, पपिन्दर सिंह, लुकस मिंज, हरभजन भामरा, अनूप मेहता, असफाक अली, जमील खान, नरेन्द्र विश्वकर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निकी खान, सोहन जायसवाल, लोकेश कुमार, आलोक सिंह, हिमांशु जायसवाल, संजय सिंह, नीतीश चौरसिया, दीपक मिश्रा, शिवप्रसाद अग्रहरि, दिनेश शर्मा, सुदामा कुर्रे, आशीष जायसवाल, सतीश बारी, काजू खान, अविनाश कुमार, विकास केशरी, रोशन कन्नौजिया, मो इमरान, पवन पांडेय, अमित वर्मा, आरिफ खान, अंशु गुप्ता, जमशेर आलम, तरणजीत सिंह, अमित सिन्हा, सुधांशु घोष, रही गजाला, गीता रजक, शकीला सिद्दकी, उर्मिला विश्वास, श्रीमती हमीदा, मंजू सिंह, शालनी अग्रवाल, अनुराधा सिंह,अमित जायसवाल,इमरान सिद्दकी पप्पू,अंकित जायसवाल, बबन सोनी सुरेंद्र गुप्ता, लोलार सिंह, अभिषेक सोनी, अतुल यादव, अमित मिंज विकास दुबे, केदार सिन्हा, आदि मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur