अम्बिकापुर, 11 जून 2025 (घटती-घटना)। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पेयजल के लिए स्थापित 15 उच्च स्तरीय जलागरों की सफाई अत्याधुनिक तरीकों से कराई जा रही है। ताकि बारिश के दिनों में शुद्ध पेयजल की सप्लाई की जा सके। प्रथम चरण में निगम निगम कार्यालय में स्थापित जलागार सहित 9 उच्च स्तरीय जलागरों के सफाई का कार्य प्रारम्भ बुधवार से किया गया है। इस वर्ष समस्त 15 उच्च स्तरीय जलागारों के सफाई का कार्य निविदा एजेंसी के कुशल एवं टेक्निकल कर्मचारियों द्वारा अत्याधुनिक तरीके से मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमें हाई प्रेशर, वैक्यूम क्लिनिंग, एंटी बैक्टिरियल एवं यूवी ट्रीटमेंट कार्य शामिल है। इस सफाई कार्य के बाद निकाय के समस्त जलागरों से शहरवासियों को साफ एवं शुद्ध पेयजल उपलध होगी।
टंकियों की सफाई के क्रम में अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत द्वारा नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक भवन पानी टंकी का निरीक्षण किया गया। महापौर ने कहा नगर की जनता के स्वास्थ्य की चिंता कर व लोगों को शुद्ध, स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो इस उद्देश्य से बाहर से बुलाकर इस कार्य हेतु कुशल टीम द्वारा शहर के जलागारों की सफाई अत्याधुनिक तरीके से की जा रही है। इसके पूर्व जलागारों की सफाई कार्य विभागीय कर्मचारीयों के माध्यम से कराया जाता था। जिससे संपूर्ण सफाई नहीं हो पाती थी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, एमआईसी सदस्य श्वेता गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, पार्षद शैलेश सिंह शैलू, निरंजन राय, जलप्रदाय विभाग के प्रभारी प्रशांत खुल्लर व कर्मचारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur