अम्बिकापुर,11 जून 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत 10 दिन के अंदर 43 गुमशुदाओं को तलाश कर परिजन को सौंप दिया है। जिसमें 31 महिला एवं 12 पुरुष शामिल हैं।
गुम इंसानों की तलाश के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा ऑपरेशन तलाश अभियान की शुरुवात 1 जून से की गई है। जो पुरे जून महीने तक चलेगा। अभियान के दौरान 10 जून तक 31 महिलाएं एवं 13 पुरुष को सरगुजा पुलिस ने तलाश निकाला है। अंबिकापुर कोतवाली से 9, थाना गांधीनगर से 2, थाना सीतापुर से 7, थाना लखनपुर सबसे सर्वाधिक 10, थाना उदयपुर से 2, थाना बतौली से 3, थाना दरिमा से 7, थाना कमलेश्वरपुर से 3 गुम इंसान बरामद किए गए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur