सूरजपुर,11 जून 2025 (घटती-घटना)। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कार्यो पर पूर्णतः अंकुश लगाने और ऐसे कृत्य में शामील लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी तारतम्य में दिनांक 11.06.2025 को चौकी बसदेई पुलिस ने 21 मवेशी को स्वराज माजदा में अवैध रूप से पशु तस्करों द्वारा प्रतापपुर से कानपुर ले जाने के दौरान धरदबोचा है।
दिनांक 11.06.2025 को मवेशी तस्कर मोहम्मद रहीम पिता मो. सलीम उम्र 28 वर्ष निवासी जियावन थाना व जिला सिंगरौली, तनवीर अहमद पिता रहीस उम्र 34 वर्ष निवासी जियावन एवं खलीद हुसैन पिता सफाद उम्र 21 वर्ष निवासी गिधेर थाना बरगांवा जिला सिंगरौली को अवैध रूप से मवेशी भैस-भैंसा को अनाधिकृत रूप से स्वराज माजदा क्रमांक यूपी 64 बीटी 1334 में लोडकर प्रतापपुर से कानपुर उत्तरप्रदेश ले जाने के दौरान पकड़ा है जिनके कजे से 14 रास भैंस, 06 रास भैंसा एवं 1 पडि़या कुल 21 नग मवेशी कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रूपये व स्वराज माजदा वाहन को जप्त कर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1) (घ) एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 के तहत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 1 फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी बसदेई के एएसआई मनोज द्धिवेदी व उनकी टीम सक्रिय रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur