Breaking News

अंबिकापुर @ नाबालिग को भगाकर बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,08 जून 2025 (घटती-घटना)। शादी का झांसा देकर नाबालिग लडकी को भगा ले जाकर बलात्कार करने के मामले में दरिमा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता की मां ने 4 जून को दरिमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह पुलिस को बताया था कि एक युवक मेरी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है और उसके साथ बलात्कार किया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2),64(2) (एम) बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी करण राजवाड़े निवासी ग्राम लहपटरा थाना लखनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply