Breaking News

अम्बिकापुर @ सूने मकान का ताला तोडक¸र सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Share



अम्बिकापुर,07 जून 2025 (घटती-घटना)। नगर निगम के वाहन चालक के सूने मकान का ताला तोडक¸र चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान पार कर दिए। वह शादी समारोह में गया था। चालक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिवनाथ मानिकपुरी पिता गजाधर मानिकपुरी शहर के गंगापुरखुर्द का रहने वाला है। वह नगर निगम में वाहन चालक का काम करता है। 2 जून की रात को 8 बजे घर में ताला बंदकर सह परिवार शादी में शामिल होने अपने गांव अखोराकला कल्याणपुर गया था। सभी 4 जून की दोपहर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा था और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉक तोडक¸र सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान पार कर दिए। शिवनाथ ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply