Breaking News

लखनपुर @ लखनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया ईद उल अजहा का त्यौहार

Share



लखनपुर,07 जून 2025 (घटती-घटना)। भारतवर्ष में ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है सरगुजा जिले के लखनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 7 जून दिन शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया गया। लखनपुर वार्ड क्रमांक 6 स्थित ईदगाह में इमाम खालीदुल कादरी अल गोसी ने ईद उल अजहा की नमाज 9 बजे अदा कराई नमाज अदा करने हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के बड़े बुजुर्ग बच्चे ईदगाह पहुंचे थे। सलातो सलाम के बाद देश में अमन चयन की दुआएं मांगी गई। एक दूसरे को गले लगा कर बकरीद पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए घर पहुंचे और पुरानी परंपरा अनुसार बकरे की कुर्बानी देते हुए घरों में शीरनी बाटी गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply