Breaking News

अंबिकापुर@टोनही का आरोप लगाकर महिला से मारपीट…रिपोर्ट दर्ज

Share


अंबिकापुर,05 जून 2025 (घटती-घटना)। टोनही का आरोप लगाकर महिला से गाली गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता का रोजगार सहायक बेटा ने मामले की रिपोर्ट धौरपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजन यादव पिता लकपती यादव उम्र 33 वर्ष धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुरनडीह का रहने वाला है और रोजगार सहायक के पद पर काम करता है। वह 4 जून मां परमपतिया के साथ भंैस चराने मरघट्टी नाला के पास जंगल में गया था। दोपहर करीब 3.30 बजे विजय यादव हाथ में डंडा लेकर मां परमपतिया के पास आया और कहने लगा कि तुम टोनही हो तुम्हारे कारण मेरे बच्चे की मौत हो गई है। बैल-भंैस को भी मार दे रही हो, मेरे परिवार में लोग हमेशा बीमार रहते हैं। महिला ने ऐसा कहने से मना किया तो वह गालीगलौज करते हुए डंडा से सिर,पीठ,हाथ, कमर में ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। इस दौरान वहां मवेशी चरा रहे अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद विजय वहां से फरार हो गया। महिला को इलाज के लिए धौरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पीडि़ता के बेटे राजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply