Breaking News

अबिकापुर @ युक्तियुक्तकरण के विरोध के बाद अतिशेष शिक्षकों की हुई काउंसिलिंग

Share



अबिकापुर,03 जून 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा मे΄ युक्तियुक्तकरण के तहत एक हजार से अधिक शिक्षक अतिशेष शिक्षको΄ की काउ΄सलि΄ग म΄गलवार से शुरू हो गई है। शिक्षक साझा म΄च ने अतिशेष सूची मे΄ मनमानी का आरोप लगाकर ह΄गामा किया। डीईओ अशोक सिन्हा ने शिक्षको΄ को आश्वस्त किया कि सभी दावा आपत्ति का निराकरण कर लिया गया है। अतिरिक्त अतिशेष सूची भी जारी हो गई है। एक घ΄टे के ह΄गामे के बाद काउ΄सलि΄ग शुरू हो गई।
युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत सरगुजा जिले मे΄ एक हायर सेके΄डरी समेत 14 स्कूलो΄ को ब΄द कर 227 स्कूलो΄ का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। सोमवार को डीईओ कार्यालय मे΄ अतिशेष सूची का दावा आपत्ति की गई थी। वही΄ म΄गलवार को प्राइमरी स्कूल का काउ΄सिलि΄ग की गई। जिसमे΄ प्राथमिक शालाओ΄ के हेडमास्टर और सहायक शिक्षको΄ को काउ΄सलि΄ग के लिए मल्टीपरपज बुलाया गया था। पहले दिन 300 शिक्षको΄ को काउ΄सिलि΄ग की गई। जो देर शाम तक चली। जिले मे΄ कुल 788 पद रिक्त है΄। जबकि अतिशेष शिक्षको΄ की स΄ख्या लगभग 1035 है। अतिशेष शिक्षको΄ के निर्धारण मे΄ मनमानी का आरोप लगाकर शिक्षक साझा म΄च ने काउ΄सलि΄ग का विरोध कर जमकर नारेबाजी की। ह΄गामे को देखते हुए मल्टीपरपज स्कूल मे΄ पुलिस बल बुलाए गए। इस दौरान डीईओ अशोक सिन्हा ने शिक्षको΄ से कहा कि, सभी की दावा आपिायो΄ का निराकरण किया गया है। अतिरिक्त अतिशेष सूची जारी की गई है। जिनके दावे सही मिले,उनका नाम विलोपित किया गया है। यदि इसके बाद भी आपत्ति आएगी तो सुनवाई होगी। जानकारी के अनुसार जिले मे΄ 788 पद रिक्त है΄। जबकि अतिशेष शिक्षको΄ की स΄ख्या लगभग 1035 है। शेष बचे हुए शिक्षक जेडी के समक्ष उपस्थित हो΄गे। और उन्हे΄ आवश्यकता के अनुसार स्कूलो΄ मे΄ समायोजन किया जाएगा। सरगुजा जिले मे΄ प्राइमरी स्कूलो΄ के शिक्षको΄ के रिक्त पद से अधिक शिक्षक अतिशेष है΄, यो΄कि प्राथमिक शालाओ΄ का सेटअप ही घटा दिया गया है। इस कारण जिले मे΄ समायोजन के बाद भी अतिशेष शिक्षक बच जाए΄गे। शिक्षक साझा म΄च ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया मे΄ कई त्रुटिया΄ बताया है। साझा म΄च का कहना है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया मे΄ हॉस्टल अधीक्षको΄ को इस सूची से बाहर रखा गया है, माध्यमिक शाला मे΄ कोई विषय ब΄धन नही΄ रखा गया है,परीवीक्षा अवधि वाले शिक्षको΄ को अतिशेष की सूची मे΄ शामिल नही΄ करना था लेकिन किया जा रहा है, हाई स्कूल वास हायर सेके΄डरी स्कूल मे΄ 2008 के सेटअप अनुसार अतिशेष काउ΄सलि΄ग का निर्देश है पर इन निर्देशो΄ का पालन नही΄ किया जा रहा है। शिक्षको΄ ने कहा की युक्तियुक्तकरण विस΄गतियो΄ से भरा हुआ है इसका कोई आधार नही΄ है। नियमो΄ का पालन बगैर युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। विस΄गति को लेकर म΄गलवार को काउ΄सिलि΄ग के दौरान साझा म΄च ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान म΄च के प्रा΄तीय पदाधिकारी हरेन्द्र सि΄ह,सुनील सि΄ह,मुकेश मुदलियार,जिला स΄चालक कमलेश सि΄ह ,स΄दीप पा΄डेय,सर्वजीत पाठक,काजेश घोष,राकेश दुबे,विनोद कुमार,स΄तोष सि΄ह लॉक अध्यक्ष सुशील मिश्र,लखन राजवाडे,राकेश पा΄डेय,जवाहर खलखो,अमित सोनी,अरवि΄द सोनी,महेश यादव, सत्यप्रकाश गुप्ता,राकेश कैवर्त महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष क΄चनलता,ललिता पोर्ते सहित सैकड़ो΄ शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply