अंबिकापुर,18 मई 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ से बारातियों को लेकर जा रही बस गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित होकर पहाड़ से पलट गई थी। हादसे में घायल एक और ग्रामीण की मौत इलाज के दौरान हो गई। इससे हादसे में मृत्यु की संख्या बढ़कर कुल चार हो गई। जबकि अन्य लोगों का इलाज अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ के बेलकोना निवासी एक युवक की शादी झारखंड के भंडरिया में तय हुई थी। गुरुवार की सुबह दूल्हे के घर से बस में बारात निकली थी। बस में 70-80 बाराती सवार होकर झारखंड जाने निकले थे। बस चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट के पास पहुंची ही थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पहाड़ से करीब 50 फीट नीचे गिर गई थी। हादसे में महिला व मासूम बच्चा समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 53 घायलों में 7 को गंभीर चोटें आई थी। एंबुलेंस की मदद से सभी को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से 7 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसमें गंभीर रूप से घायल शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धार नगर निवासी 60 वर्षीय नेहरू राम की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। इससे मृत्यु की संख्या कुल चार हो गई। जबकि अन्य का इजाजत चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur