सूरजपुर,14 मई 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के सूरजपुर ग्रामीण मण्डल की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। 45 सदस्यों वाले कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री सहित 14 महिलाओं को पार्टी संगठन के द्वारा जवाबदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री पवन साय की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी ने भाजपा सूरजपुर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्री विजय नारायण की सहमति से नई कार्यकारिणी का विस्तार किया है। नई कार्यकारिणी में श्री विजय नारायण राजवाड़े को भाजपा सूरजपुर ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर रामविलास सिंह,सतवीर सिंह, सोनामनी सिंह,राज्यपाल सिंह, महामंत्री तिलक राम राजवाड़े व प्रमिला प्रजापति,कोषाध्यक्ष अजय कुशवाहा को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर देवनारायण मिस्त्री, भोला विश्वकर्मा,हिरामनी सिंह व लुनावती राजवाड़े को चुना गया है। भूपेन्द्र कुमार राजवाड़े को मीडिया प्रभारी व शिवराज सोनी को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में सरस्वती सिंह, बबली ठाकुर,रीता राजवाड़े, सुखमेन राजवाड़े,धनेश्वरी राजवाड़े, बाबी राजवाड़े, सबुतरी सोनवानी, कमला बाई, सुनीता देवांगन, शारदा राजवाड़े,अनिता मानिकपुरी, गीता सिंह, महेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, कुवंर साय सिंह,बोधन सिंह, रमाशंकर सिंह,दुलार सिंह,सुरेन्द्र सिंह, देव कुमार सिंह, ईश्वर प्रसाद राजवाड़े, देवेन्द्र सिंह,संजय देवांगन,टेकराम,देवेन्द्र कुमार राजवाड़े,पारस राम राजवाड़े, संतोष विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, शिवप्रताप विश्वकर्मा व प्रकाश राम भगत को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। मण्डल अध्यक्ष विजय नारायण राजवाड़े ने कहा कि भाजपा ग्रामीण मण्डल सूरजपुर की नई कार्यकारिणी पार्टी की नीतियों के अनुरूप काम करेगी। नवनियुक्त सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। सभी लोग संगठन की योजनाओं को आम जन मानस तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। इधर दूसरी ओर भाजपा ग्रामीण मण्डल के कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।
