Breaking News

अंबिकापुर@अवैध संबंध की आशंका पर युवक की हत्या,6 आरोपी गिरफ्तार

Share


  • अंबिकापुर,08 मई 2025 (घटती-घटना)। अवैध संबंध की आशंका पर युवक की हत्या के मामले में उदयपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    जानकारी के अनुसार सोनू यादव उम्र 30 वर्ष ग्राम लटोरी थाना लखनपुर का रहने वाला था। वह 6 मई को अपने चचेरे भाई महेश यादव व विजय यादव के साथ बाइक से मंगलवार को ग्राम रकेली बारात गया था। रात में तीनों वापस लौट रहे थे। ग्राम रकेली बरपारा के पास पहुंचे ही थे कि गांव के मिथलेश यादव, आशीष यादव,सुदामा यादव, लालमन यादव,राजकुमार यादव और विशाल यादव लाठी डंडे, कुल्हाड़ी व सबल से सोनू यादव पर हमला कर दिए। इस दौरान महेश यादव, विजय यादव बीच बचाव करने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए। इन दोनों ने भी वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हमले में सोनू यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि मृतक सोनू यादव का अवैध संबंध घटना के मुख्य आरोपी मिथलेश यादव की पत्नी से थी। घटना दिवस भी मृतक उससे मिलने पहुंचा था। अवैध संबंध की आशंका पर मिथलेश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। उदयपुर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी मिथलेश यादव पिता सुदामा यादव उम्र 35 वर्ष, सुदामा यादव पिता स्व. सीताराम यादव उम्र 62 वर्ष, लालमन पिता स्व. सीताराम यादव उम्र 60 वर्ष,राजकुमार यादव पिता स्व. बदरी यादव उम्र 40 वर्ष, आशीष यादव पिता स्व. दीनानाथ यादव उम्र 23 वर्ष, विशाल यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 103,115,190, 191 (3) बीएनएस तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply