अंबिकापुर,01 मई 2025 (घटती-घटना)। ट्रैफिक शाखा में पदस्थ एएसआई हिजनुस कुजूर ने लखनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वे यातायात शाखा अंबिकापुर में पदस्थ है और इंटरसेप्टर शासकीय वाहन में कार्यरत है। बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे वे यातायात शाखा प्रभारी अंबिकापुर के आदेश पर आरक्षकों के साथ नेशनल हाईवे 130 पर रजपुरी के पास वाहनों की चेकिंग करने की ड्यूटी लगाई गई थी। वाहन चेकिंग के दौरान एएसआई द्वारा लखनपुर की ओर से आ रही बिना नंबर की एक सफेद पिकअप को रोका गया। गाड़ी के दस्तावेज मांगने पर पिकअप चालक ने वाहन का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया। ड्राइवर ने पिकअप का नंबर सीजी 15 एसी 1123 होना बताया। एएसआई ने मशीन में पिकअप का नंबर डालकर चेक किया तो फिटनेश,प्रदूषण फेल था। इसके अलावा पूर्व का चलान भी पेंडिंग था। एएसआई ने चालक को चलान काटने की जानकारी दी। चालक ने मामले की जानकारी वाहन मालिक को दी। मालिक ने अपने चालक को एएसआई से बात कराने को बोला। एएसआई ने जब बात किया तो उसने अपना परिचय विधायक राजेश अग्रवाल का भतीजा राकेश अग्रवाल दिया। उसने अपने गाड़ी का चलान न काटने की बात एएसआई को कहा। एएसआई ने मोबाइल पर बात करने के दौरान भी उसके द्वारा बदमिजी करने का आरोप लगाया है। इसके बाद विधायक का भतीजा राजेश अग्रवाल ने कार से मौके पर पहुंच गया और एएसआई हिजनुस कुजूर को धमकी देने लगा। उसने कहा कि मैं विधायक राजेश अग्रवाल का भतीजा हूं तुम पुलिस वाले गुंडागर्दी करोगे तो बस्तर ट्रांसफर करवा दूंगा। इस दौरान एएसआई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की धमकी दी।एएसआई हिजनुस कुजूर ने राकेश अग्रवाल के खिलाफ लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उक्त धारा 296, 351(2),221,224 व एमवी एक्ट की धारा 179 (1) एवं 3-1 (आर),3-1 (ए) एससी/ एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मेरा भाजीता वह नहीं है और न ही मेरे परिवार से उसका कोई तालूक नहीं है। ट्रैफिक प्रभारी ने मामले की जानकारी मुझे दी थी। मैंने ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बोला हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजेश अग्रवाल,विधायक
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur