Breaking News

अंबिकापुर,@रेडिमेट कपड़े की दुकान का ताला तोडकर 90 हजार की चोरी

Share

अंबिकापुर,09 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। शहर के एमजी रोड स्थित रेडिमेट कपड़े की दुकान का ताला तोडकर चोरों द्वाराकाउंटर से 70 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है।
जानकारी के अनुसार नरेश अग्रवाल एमजी रोड का रहने वाला है। वह घर के प्रथम दल पर रेडिमेट कपड़े की दुकान का संचालन करता है। प्रति दिन की तरह 4 अपै्रल की रात 10 बजे दुकान बंद किया था। दूसरे दिन सुबह 8 बजे दुखान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरे पड़े थे। चोरों ने काउंटर का लॉक तोडकर 70 हजार नकदी व लगभग 20 हजार का कपड़ा पार कर दिया है। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है।


Share

Check Also

एमसीबी@ क्या एसपी के बयान से बदलेगा बैकुंठपुर आत्महत्या केस का नजरिया? पूर्व आरक्षक ने उठाए कई कानूनी सवाल

Share क्या आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धाराएं न्यायिक कसौटी पर टिकेंगी? सोशल मीडिया पर …

Leave a Reply