अंबिकापुर,12 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। 6 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कोतवाली पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में शराब रखकर प्रतिक्षा बस स्टैंड के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी। इस दौरान मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली की एक व्यक्ति कार में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करने के लिए प्रतिक्षा बस स्टैंड के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर संदेही के कार की तलाशी ली। कार में कुल 6 लीटर अंग्रेजी शराब पाया गया। पुलिस ने कार सहित शराब को जत किया है। अवैध शराब कारोबार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गगन उर्फ रसप्रीत सिंह पिता हरजीत सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी गुदरी चौक अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
Check Also
सूरजपुर @ जिला अस्पताल में सेवा संकल्प की शुरुआत…युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
Share रक्तदान से सेवा संकल्प का श्रीगणेश,जिला अस्पताल में जुटे युवा और जनप्रतिनिधि-संवाददाता-सूरजपुर,17 सितम्बर 2026 …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur