Breaking News

बागपत@ मंच ढहने से अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत

Share

70 से अधिक घायल
बागपत,28 जनवरी 2025 (ए)।
उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया। इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 75 लोग घायल हो गए। यह हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर मंगलवार सुबह हुआ। मानस्तम्भ परिसर में बल्ली से बना मचान अचानक ढह गया, इस दौरान कई लोग उसके नीचे दब गए। इतना ही नहीं, घटना के बाद मौके पर भगदड़ भी मच गई।
वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 6-7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों की संख्या बढ़ सकती है, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply