70 से अधिक घायल
बागपत,28 जनवरी 2025 (ए)। उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया। इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 75 लोग घायल हो गए। यह हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर मंगलवार सुबह हुआ। मानस्तम्भ परिसर में बल्ली से बना मचान अचानक ढह गया, इस दौरान कई लोग उसके नीचे दब गए। इतना ही नहीं, घटना के बाद मौके पर भगदड़ भी मच गई।
वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 6-7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों की संख्या बढ़ सकती है, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur