बिलासपुर,29 नवम्बर 2024 (ए)। हाईकोर्ट में केस जीतने का दावा कर एक फर्जी महिला अधिवक्ता ने युवती से 25 हजार रुपए ठग लिए। मामले में चकरभाठा पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेलगहना चौकी क्षेत्र के ढोल महुआ की रहने वाली अंजू मानिकपुरी (26) का पड़ोसी लक्ष्मी वस्त्रकार के साथ जमीन विवाद चल रहा था। जुलाई 2024 में अंजू की सहेली भगवती निषाद बस से सफर कर रही थी,जहां उसकी मुलाकात प्रियंका चेलसे नामक महिला से हुई। प्रियंका ने खुद को हाईकोर्ट की अधिवक्ता बताते हुए दावा किया कि वह केस जीतवा सकती है। भगवती ने अंजू के सिविल केस की जानकारी प्रियंका को दी। प्रियंका ने अगले ही दिन अंजू को बिलासपुर हाईकोर्ट बुलाया। अंजू अपनी सहेली भगवती के साथ पहुंची। जिला कोर्ट के पास प्रियंका से मुलाकात हुई, जहां प्रियंका ने केस की फाइल और ऋण पुस्तिका अंजू से ले ली। उसने 15 जुलाई को 50 हजार रुपए लेकर हाईकोर्ट आने को कहा। अंजू 15 जुलाई को अपने पिता और सहेली के साथ पहुंची और प्रियंका को 25 हजार रुपए दिए। इसके बाद प्रियंका का व्यवहार संदिग्ध लगा, जिससे अंजू को ठगी का शक हुआ। इस पर उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चकरभाठा पुलिस ने अंजू की शिकायत पर प्रियंका चेलसे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब प्रियंका की तलाश में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur