Breaking News

अंबिकापुर@धारदार हथियार दिखाकर कॉलोनीवासियों को डरा-धमका रहा आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,21 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सरगवां में रविवार की शाम को एक आदतन बदमाश हाथन में धारदार फरसा लेकर कॉलोनीवासियों को डरा धमका रहा था। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुचकर आरोपी के कजे से धारदार हथियार बरामद कर उसके खिलाफ 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि आरोपी संजीत पाल पिता बैजनाथ राम (38) निवासी वसुंधरा बिहार के पास थाना गांधीनगर हाथ में धारदार फरसा लेकर रविवार की शाम को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जाकर लोगों को डरा धमका रहा था। सूचना पर टीम मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कजे से धारदार हथियार भी बरामद किया है। आरोपी आदतन बदमाश है। वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुजूर, आरक्षक घनश्याम देवांगन, रविन्द्र साहू नगर सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अंदरूनी कलह चरम पर उपाध्यक्ष ने सीईओ श्रीकांत चंद्राकर के खिलाफ खोला मोर्चा, स्थानांतरण की मांग

Share बैंक के उपाध्यक्ष ने ही सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा! श्रीकांत चंद्राकर के तबादले …

Leave a Reply