Breaking News

अंबिकापुर@थाना के सामने दुकान में चोरी, नगद राशि सहित दस्तावेज पार

Share

अंबिकापुर,04 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाने के सामने स्थित लक्ष्य ट्रेडर्स में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ नगद सहित दस्तावेज चोरी कर ली। दुकान संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार दुकान संचालक सुधीर अग्रवाल शुक्रवार की सुबह 8 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। वहीं दुकान के गल्ले में रखा एक हजार रूपए नगद, जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,खाद बीज लाइसेंस, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कार की चाबी, डायवर्सन कागजात सहित अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं थे। वहीं चोरों द्वारा कार चोरी करने का भी प्रयास किया गया। लेकिन वाहन के पीछे कार और बगल में पिकअप वाहन खड़े होने के कारण चोरी करने में असफल रहे और कार को धक्का मार रैंप से सटा दिया। यह वारदात लखनपुर थाना के सामने की है।


Share

Check Also

मनेंद्रगढ़@ संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर का समापन एमसीबी के सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनर हुए शामिल

Share संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,कार्यकर्ताओं में समन्वय और अनुशासन पर दिया गया …

Leave a Reply