@ कहा…मैं इतनी जल्दी मरनेवाला नहीं हूं….
जम्मू-कश्मीर,29 सितम्बर 2024(ए)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत कठुआ के जसरोटा में चुनावी जनसभा के दौरान अचानक बिगड़ गई। यह घटना चुनाव प्रचार के आखिरी दिन की है, जब खरगे मंच पर जनता को संबोधित कर रहे थे। भाषण देते समय खरगे को अचानक चक्कर आए और वह बेहोश होने लगे। मंच पर उपस्थित सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस नेताओं ने समय रहते उन्हें संभाल लिया। उन्हें तुरंत पानी पिलाया गया और कुछ समय के लिए भाषण रोक दिया गया।
खरगे की हिम्मत, भाषण किया जारी
हालांकि,थोड़ी देर आराम करने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने फिर से माइक संभाला और भाषण जारी रखा। उन्होंने अपने समर्थकों को आश्वस्त करते हुए कहा, मैं 83 साल का हूं, इतनी जल्दी नहीं मरने वाला। जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते, मैं जिंदा रहूंगा।” उनकी इस टिप्पणी पर वहां मौजूद जनता ने तालियों से उनका समर्थन किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur