Breaking News

जम्मू-कश्मीर@ भाषण के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ी

Share

@ कहा…मैं इतनी जल्दी मरनेवाला नहीं हूं….
जम्मू-कश्मीर,29 सितम्बर 2024(ए)।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत कठुआ के जसरोटा में चुनावी जनसभा के दौरान अचानक बिगड़ गई। यह घटना चुनाव प्रचार के आखिरी दिन की है, जब खरगे मंच पर जनता को संबोधित कर रहे थे। भाषण देते समय खरगे को अचानक चक्कर आए और वह बेहोश होने लगे। मंच पर उपस्थित सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस नेताओं ने समय रहते उन्हें संभाल लिया। उन्हें तुरंत पानी पिलाया गया और कुछ समय के लिए भाषण रोक दिया गया।
खरगे की हिम्मत, भाषण किया जारी
हालांकि,थोड़ी देर आराम करने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने फिर से माइक संभाला और भाषण जारी रखा। उन्होंने अपने समर्थकों को आश्वस्त करते हुए कहा, मैं 83 साल का हूं, इतनी जल्दी नहीं मरने वाला। जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते, मैं जिंदा रहूंगा।” उनकी इस टिप्पणी पर वहां मौजूद जनता ने तालियों से उनका समर्थन किया।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply