Breaking News

रायपुर@ जंतर-मंतर पर नक्सल पीडि़तों की दिल्ली पर गूंज

Share

रायपुर,19 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में नक्सालियों के आतंक के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रेरणा और समर्थन से गुरुवार को बस्तर क्षेत्र के नक्सल पीडि़तों ने दिल्ली के जंतर- मंतर पर केंजा नक्सली-मनवा माटा (सुनो नक्सली हमारी बात) आंदोलन किया। मुख्यमंत्री साय ने नक्सल पीडि़तों की पीड़ा को समझते हुए उन्हें अपनी आवाज़ दिल्ली तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया और इस महत्वपूर्ण कदम के लिए उनका हौसला बढ़ाया।
उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा से प्रभावित ग्रामीणों से कई बार संवाद किया और उनके दुख-दर्द को नजदीक से समझा। उन्होंने महसूस किया कि, इन पीडç¸तों की समस्याओं को केवल राज्य तक सीमित नहीं रखा जा सकता और इसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री की इस पहल के बाद ही नक्सल पीडि़तों ने जंतर- मंतर पर अपने अधिकारों और शांति की मांग को सबके सामने रखने का साहसिक फैसला लिया।
पीडि़तों ने नक्सलवाद के खिलाफ
सख्त एक्शन की मांग

जंतर मंतर पर आंदोलन के दौरान, ग्रामीणों ने माओवादी हिंसा के कारण झेले गए शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कष्टों को व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कैसे नक्सलियों की हिंसा ने उनके जीवन को प्रभावित किया और उनके गांवों में विकास की प्रक्रिया को बाधित कर दिया। ग्रामीणों ने सरकार से नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और अपने क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा की अपील की।


Share

Check Also

मनेंद्रगढ़@ संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर का समापन एमसीबी के सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनर हुए शामिल

Share संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,कार्यकर्ताओं में समन्वय और अनुशासन पर दिया गया …

Leave a Reply