Breaking News

अंबिकापुर,@महामाया मंदिर से मंगलसूत्र चोरी करने वालीं तीन महिला गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,18 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। चैत्र नवरात्र के अष्टमी तिथि पर एक महिला अपने पति के साथ महामाया मंदिर दर्शन करने गई थी। यहां प्रसाद वितरण के दौरान भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया गया था। महिला ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने तीनों महिलाओं के कजे से चोरी की मंगलसूत्र भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रिया सोनी उम्र 36 वर्ष चांदनी चौक की रहने वाली है। वह 16 अपै्रल को अपने पति के साथ मां महामाया मंदिर दर्शन करने गई थी। दर्शन करने के बाद प्रसाद वितरण दिर्घा में खड़ी थी। यहां काफी भीड़ था। भीड़ का फायादा उठाकर उसके गले से अज्ञात द्वारा सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया था। प्रिया मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन संदेही महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों महिलाओं ने चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी कुमती उम्र 40 वर्ष, प्रभा उम्र 40 वर्ष, संजू उम्र 50 वर्ष निवासी तरुह थाना अकलतरा जिला जांजगीरको गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कजे से चोरी की मंगलसूत्र भी बरामद किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अंदरूनी कलह चरम पर

Share उपाध्यक्ष ने सीईओ श्रीकांत चंद्राकर के खिलाफ खोला मोर्चा,स्थानांतरण की मांग बैंक के उपाध्यक्ष …

Leave a Reply