Breaking News

नई दिल्ली@परिवार को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साध रहे लालू को मिला एक और तगड़ा जवाब

Share


नई दिल्ली,05 मार्च 2024 (ए)।
परिवार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधना लालू यादव को बेहद भारी पड़ गया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव को एक और तगड़ा जवाब मिला है। मोदी आकाईव नाम के एक्स हैंडल से शेयर किए गए राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित पीएम मोदी के उस सपने को साकार होते दिखाया गया है, जो उन्होंने बचपन से ही संजोया था।बचपन से उन्होंने अपने आप को देश को समर्पित करने की सोच पर आगे बढऩा शुरू कर दिया था। कहा जाए तो यह संदेश साफ है कि पीएम मोदी ने देश को ही अपना घर मान लिया था तो इसके नागरिकों को अपना परिवार। जाहिर है ऐसे में 2 मिनट 48 सेकंड के इस वीडियो से लालू यादव जैसे दूसरे विपक्षी नेताओं को दो टूक जवाब मिल जाता है, जो पीएम मोदी को परिवार के मामले में घेरने की कोशिश कर रहे हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply