नई दिल्ली,05 मार्च 2024 (ए)। परिवार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधना लालू यादव को बेहद भारी पड़ गया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव को एक और तगड़ा जवाब मिला है। मोदी आकाईव नाम के एक्स हैंडल से शेयर किए गए राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित पीएम मोदी के उस सपने को साकार होते दिखाया गया है, जो उन्होंने बचपन से ही संजोया था।बचपन से उन्होंने अपने आप को देश को समर्पित करने की सोच पर आगे बढऩा शुरू कर दिया था। कहा जाए तो यह संदेश साफ है कि पीएम मोदी ने देश को ही अपना घर मान लिया था तो इसके नागरिकों को अपना परिवार। जाहिर है ऐसे में 2 मिनट 48 सेकंड के इस वीडियो से लालू यादव जैसे दूसरे विपक्षी नेताओं को दो टूक जवाब मिल जाता है, जो पीएम मोदी को परिवार के मामले में घेरने की कोशिश कर रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur