Breaking News

मुंबई,@लोगों को कुत्तों की तरह मारो,उनकी कमर तोड़ दो

Share


मुंबई,04 जनवरी
2024 (ए)। महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री अब्दुल सत्तार ने एक डांस शो के दौरान पुलिस को लोगों पर लाठीचार्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस से कहा कि लोगों को कुत्तों की तरह मारो, इतना लाठीचार्ज करो कि उनकी कमर टूट जाए। ये वाकया सोमवार का है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसके बाद से ही सत्तार की आलोचना हो रही है। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने ट्वीट किया कि महागठबंधन सरकार की संस्कृति एक ही भाषा है। महागठबंधन सरकार का असली चेहरा खुद लोगों के सामने लाने के लिए मंत्री अब्दुल सत्तार को धन्यवाद। क्या सत्तार पुलिस को अपने गिरोह का गुंडा मानते हैं?


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply