महाराष्ट्र के मंत्री ने पुलिस को दिया लाठीचार्ज का आदेश
मुंबई,04 जनवरी 2024 (ए)। महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री अब्दुल सत्तार ने एक डांस शो के दौरान पुलिस को लोगों पर लाठीचार्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस से कहा कि लोगों को कुत्तों की तरह मारो, इतना लाठीचार्ज करो कि उनकी कमर टूट जाए। ये वाकया सोमवार का है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसके बाद से ही सत्तार की आलोचना हो रही है। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने ट्वीट किया कि महागठबंधन सरकार की संस्कृति एक ही भाषा है। महागठबंधन सरकार का असली चेहरा खुद लोगों के सामने लाने के लिए मंत्री अब्दुल सत्तार को धन्यवाद। क्या सत्तार पुलिस को अपने गिरोह का गुंडा मानते हैं?
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur