अंबिकापुर 31 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित शनिवार की रात मानव ढ़ाबा के पास अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परमानंद राजवाड़े पिता पुरनचंद राजवाड़े उम्र 22 वर्ष जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लटोरी का रहने वाला था। वह शनिवार की रात को किसी काम से बाइक से मानव ढ़ाबा की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में बनारस रोड की ओर आ रहा अज्ञात बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में परमानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
सूरजपुर@जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अंदरूनी कलह चरम पर
Share उपाध्यक्ष ने सीईओ श्रीकांत चंद्राकर के खिलाफ खोला मोर्चा,स्थानांतरण की मांग बैंक के उपाध्यक्ष …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur