-संवाददाता-
जगदलपुर,05 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप से 215 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपए है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक सफेद बोलेरो पिकअप में गांजा लेकर 2 लोग जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। इसके बाद धनपुंजी फॉरेस्ट नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान शनिवार देर रात संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखी 9 प्लास्टिक बोरियों से 105 पैकेट गांजा बरामद हुआ। कुल वजन 214.300 किलोग्राम था। पुलिस ने गांजे के साथ बोलेरो पिकअप, एक सैमसंग मोबाइल और 700 रुपए कैश भी जब्त किया है। वाहन रुकते ही उसमें सवार एक व्यक्ति जंगल की ओर भाग निकला। ड्राइवर को मौके पर पकड़ लिया गया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी विजय पांडेय (34) के रूप में हुई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur