पहलगाम/श्रीनगर,03 जुलाई 2026। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। अगले 57 दिनों तक ग्रेटर हिमालय की ऊंची वादियां ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजती रहेंगी। 28 अगस्त तक श्रद्धालु समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे। इस वर्ष यात्रा के दौरान चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यात्रा के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले जत्थे में 4,822 श्रद्धालु शामिल थे,जिन्हें 259 वाहनों के सुरक्षा काफिले के साथ बालटाल और पहलगाम मार्ग के लिए रवाना किया गया। लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से दर्शन के बाद जल्द सुरक्षित स्थानों पर लौटने की अपील की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur