Breaking News

अम्बिकापुर@आम बीन रहे बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली,मासूम समेत 3 की मौत…

Share


स्कूल मैदान में पेड़ के नीचे खड़े थे बच्चे, एक छात्रा गंभीर रूप से झुलसी

संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमकी के खुरीपारा में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 5 वर्षीय मासूम,9वीं की छात्रा और एक युवक की मौत हो गई। वहीं मासूम की बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार,दोपहर में मौसम अचानक बदला और गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने लगी। स्कूल मैदान में लगे आम के पेड़ से फल गिरने पर 5 वर्षीय सागर,उसकी 12 वर्षीय बहन श्रद्धा और बलरामपुर जिले के दुप्पी गांव निवासी 14 वर्षीय रानी आम बीन रहे थे। इसी दौरान पास में रामसाय बरगाह (36) मवेशी चरा रहा था। तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और चारों इसकी चपेट में आ गए। हादसे में सागर, रानी और रामसाय की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि श्रद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण सभी को धौरपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि श्रद्धा को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया।
रिश्तेदार के घर आई थी छात्रा
मृत छात्रा रानी बलरामपुर जिले के दुप्पी गांव की रहने वाली थी। वह रिश्तेदारों के यहां घूमने आई थी। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम और छात्रा के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Share

Check Also

दुर्ग@दुर्ग में पकड़ा गया सैक्स रैकेट…बंद पड़ी लाज को बनाया था अड्डा,तीन युवतियां दो युवकों के साथ संदिग्ध मिलीं

Share दुर्ग,29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया …

Leave a Reply