नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता,शिक्षा,संगठन और सेवा के लिए किया समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प
-संवाददाता-
सूरजपुर,28 जून 2026 (घटती-घटना)। तहसील साहू संघ सूरजपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को स्थानीय मंगल भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया,कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथियों तथा बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की,समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन और सर्वांगीण विकास के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली। समारोह के मुख्य अतिथि जिला साहू संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष रामलल्लू साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज का इतिहास परिश्रम,सामाजिक सेवा और गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सबसे बड़े एवं संगठित समाजों में शामिल है,जिसकी वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, शिक्षा और संस्कारों में निहित है,उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं समाज के संरक्षक रामकृपाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज दानवीर भामाशाह जैसे महान व्यक्तित्वों की प्रेरणादायी विरासत का धनी है। उन्होंने कहा कि भामाशाह ने राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर महाराणा प्रताप के संघर्ष को नई शक्ति प्रदान की थी। उनके आदर्श आज भी समाज को सेवा,त्याग,सहयोग और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी समाजजनों से इन आदर्शों को आत्मसात कर समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर नवनियुक्त तहसील साहू संघ सूरजपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाना,समाज में एकजुटता बढ़ाना, युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा सामाजिक विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र साहू ने प्रभावी ढंग से किया। समारोह का समापन समाज की एकता, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती के संदेश के साथ हुआ।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में समाज के संरक्षक रामबिलास साहू, जोखन लाल साहू, हंसराज साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष गैबीनाथ साहू, जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल साहू (रामू), बनवारी लाल गुप्ता, महिला जिला उपाध्यक्ष देवमुनिया साहू, महामंत्री दुर्गा साहू, जिला महामंत्री राजेश साहू, संगठन मंत्री रामप्राण साहू, नगर अध्यक्ष मुरारी साहू, रमेश साहू, सुरेंद्र साहू, मधुसूदन साहू, जोगेश साहू, अशोक साहू, अमित साहू, सुषमा साहू, संतोषी साहू, ज्योति साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।
इसके अलावा ओड़गी तहसील अध्यक्ष राजेश साहू, भैयाथान तहसील अध्यक्ष सौरभ साहू, रामानुजनगर तहसील अध्यक्ष बिरजाराम साहू, प्रेमनगर तहसील अध्यक्ष राजपाल साहू, जिला उपाध्यक्ष राम सिरोमणी साहू, जिला संगठन सचिव रमेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र साहू, तहसील सह मीडिया प्रभारी खुशवंत साहू, रामनिवास साहू, सुरेश साहू, दयाराम साहू, तहसील मीडिया प्रभारी सौरभ साहू (मोन्टू) सहित विभिन्न तहसीलों से आए पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने समारोह में सहभागिता निभाई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur