Breaking News

कोरिया@ अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा शिकंजा चार दिनों में 10 वाहन जब्त

Share

5 मिनी हाईवा और 5 ट्रैक्टर कार्रवाई की जद में,वैध अनुमति के बिना रेत परिवहन करते पकड़े गए वाहन
-संवाददाता-
कोरिया,28 जून 2026 (घटती-घटना)।
जिले में अवैध खनिज रेत के उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। 21 जून से 24 जून 2026 के बीच बैकुंठपुर,पटना और चरचा क्षेत्र में की गई संयुक्त गश्त के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे 5 मिनी हाईवा एवं 5 ट्रैक्टर सहित कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया।
गश्ती दल ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
खनिज विभाग की गश्ती टीम ने नियमित निरीक्षण के दौरान इन वाहनों को बिना वैध अनुमति एवं आवश्यक दस्तावेजों के खनिज रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा। कार्रवाई के बाद सभी जब्त वाहनों को संबंधित थाना बैकुंठपुर, चरचा एवं पटना की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग द्वारा जिन वाहनों पर कार्रवाई की गई,उनमें निम्नलिखित वाहन शामिल हैं—
सीजी 16 ई 1507 – वाहन मालिक सोमारू राम यादव
सीजी 16 ईएफ 9377 – वाहन मालिक जान साय
सीजी 29 एजे 4780 – वाहन मालिक राजेश साहू
सीजी 16 सीएच 4388 – वाहन मालिक पंकज पांडेय
सीजी 15 डीक्यू 8480 – वाहन मालिक शोएब कुरैशी
सीजी 16 ए 2435 – वाहन मालिक प्रदीप यादव
सीजी 16 सीक्यू 6576 – वाहन मालिक प्रदीप गुप्ता
सीजी 16 सीयू 0406 – वाहन मालिक लखन यादव
सीजी 15 ईजी 5464 – वाहन मालिक संतोष सारथी
सीजी 16 सीएच 8082 – वाहन मालिक विकेश जायसवाल

खनिज नियमों के तहत होगी विधिक कार्रवाई
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी, विभाग का कहना है कि अवैध खनिज परिवहन से न केवल शासन को राजस्व की हानि होती है, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित दोहन भी होता है, ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या रियायत नहीं बरती जाएगी।
अभियान आगे भी रहेगा जारी
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण, गश्त और सघन जांच के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा, उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी खनिज माफियाओं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले में खनिज संसाधनों का संरक्षण और वैध खनन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
मुख्य बिंदु…
21 से 24 जून के बीच विशेष अभियान चलाया गया।
5 मिनी हाईवा और 5 ट्रैक्टर सहित कुल 10 वाहन जब्त।
बैकुंठपुर,पटना और चरचा क्षेत्र में हुई कार्रवाई।
सभी वाहन संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखे गए।
खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर अधिनियम 1957 के तहत होगी कानूनी कार्रवाई।
खनिज विभाग ने भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply