Breaking News

अम्बिकापुर@पुरानी रंजिश में भाई की ईंट-पत्थर से हत्या…नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Share


लखनपुर पुलिस की कार्रवाई,घटना में प्रयुक्त ईंट-पत्थर और कपड़े जब्त
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मिलकर मृतक पर ईंट-पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट-पत्थर और आरोपियों के घटना के दौरान पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विवाद के बाद दिया वारदात को अंजाम : मामले के अनुसार थाना लखनपुर में मर्ग क्रमांक 62/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच के दौरान मृतक पांडे कोरवा पिता रामधन कोरवा (32 वर्ष), निवासी ग्राम अलगा बेन्दोपानी बेलदगी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 20 जून 2026 की दोपहर के आसपास मृतक का अपने भाई श्रवण कोरवा और विधि से संघर्षरत बालक से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने मिलकर हत्या की नीयत से मृतक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने ईंट-पत्थर से सिर और कान के पास गंभीर चोट पहुंचाई। वहीं आरोपी श्रवण कोरवा द्वारा मृतक की नाक पर दांत से हमला किए जाने की बात भी जांच में सामने आई। गंभीर चोटों के कारण पांडे कोरवा की मौत हो गई।
घटनास्थल से साक्ष्य किए गए जब्त : मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए ईंट के टुकड़े और पत्थर को जब्त किया गया। पुलिस ने चश्मदीद गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। फरारी के दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश और विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए।
न्यायालय में किया पेश : पुलिस ने आरोपी श्रवण कोरवा पिता रामधन कोरवा (25 वर्ष),निवासी ग्राम अलगा बेन्दोपानी बेलदगी थाना लखनपुर तथा विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 160/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया,जबकि आरोपी श्रवण कोरवा को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस टीम रही सक्रिय
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उपनिरीक्षक संपत पोटाई, प्रधान आरक्षक सतीश कुमार सिंह, पीतांबर सिंह, आरक्षक सुरेश गुप्ता, रामकुमार यादव, आशीष चौहान और सोहन राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

बलरामपुर@अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा,6 वाहन जब्त

Share सेंदूर नदी क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप,खनिज नियमों के तहत …

Leave a Reply