सूर्यकांत के ड्राइवर के खिलाफ 5 वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश, 7.5 करोड़ अफसरों तक पहुंचाया
रायपुर,20 मई 2026। छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला मामले में ्रष्टख्-श्वह्रङ्ख ने कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की है। जांच एजेंसी के अनुसार, अब तक इस मामले में एक मूल और 5 पूरक चालान पेश किए जा चुके हैं। आरोपी नारायण साहू फिलहाल रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद है। ्रष्टख्-श्वह्रङ्ख की जांच में सामने आया है कि, नारायण साहू अवैध कोल लेवी वसूली सिंडिकेट का एक्टिव सदस्य था। वह कथित तौर पर मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के कहने पर कोयला कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों से अवैध कैश वसूली करता था। श्वह्रङ्ख के मुताबिक, आरोपी नारायण साहू वसूली गई रकम को कलेक्ट कर सूर्यकांत के भाई रजनीकांत तिवारी के पास जमा करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि अवैध वसूली की रकम से करीब 7.5 करोड़ रुपए कैश राज्य सेवा अधिकारी सौम्या चौरसिया और निलंबित ढ्ढ्रस् समीर विश्नोई समेत कई लोगों तक पहुंचाई गई।
कई आरोपियों की भूमिका की जांच जारी : एजेंसी ने बताया कि, मामले में पहले से पेश अभियोग पत्रों के साथ अतिरिक्त साक्ष्य भी अदालत में प्रस्तुत किए गए हैं। वहीं, इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है।
क्या है 570 करोड़ से ज्यादा का कोल स्कैम : श्वष्ठ का दावा है कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला किया गया है। इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज की गई थी। ईडी का आरोप है कि कोयले के परिचालन, ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन करने समेत कई तरीकों से करीब 570 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली की गई थी।
2 पूर्व मंत्रियों,विधायकों समेत 36 पर स्नढ्ढक्र : छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले में श्वष्ठ की रिपोर्ट पर ्रष्टख् /श्वह्रङ्ख ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 लोगों के खिलाफ नामजद स्नढ्ढक्र दर्ज की है। जिस पर अब ्रष्टख्-श्वह्रङ्ख की टीम जांच कर रही है। इस मामले में ढ्ढ्रस् रानू साहू के अलावा ढ्ढ्रस् समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur