संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित,बीजेपी बोली…राहुल सत्ता पाने को देश का बंटवारा चाहते थे
नई दिल्ली,13 फरवरी 2026। बजट सत्र के 13वें दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन नहीं चल पाईं। लोकसभा की कार्यवाही करीब 10 मिनट ही चल पाई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही दो घंटे तक चल पाई। अब दोनों सदनों की कार्यवाही 9 मार्च से शुरू होगी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके 5 मिनट बाद ही सदन स्थगित कर दी गई। 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस बार हंगामे के बीच एजुकेशन और कानून मंत्रालय से जुड़े कुछ बिल पेश किए। इसके बाद चेयर पर मौजूद संध्या राय ने लोकसभा 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी। संसद का बजट सत्र दो चरण में हो रहा है। पहला- 28 जनवरी से 13 फरवरी तक है। दूसरा चरण 23 दिन के ब्रेक के बाद 9 मार्च से शुरू होगा,जो 2 अप्रैल तक चलेगा।
राजीव शुक्ला ने पूछा…एमएसपी को लीगल कब बनाएंगे…
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि पंजाब में किसान परेशान हैं। मंत्रीजी बताएं कि एमएसपी को लीगल कब बनाएंगे, इसका सीधा जवाब दें। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हमने लागत में 50 फीसदी लाभ जोड़कर एमएसपी तय की है। इनकी सरकार में ऐसा कुछ नहीं था। अब किसान फायदे में हैं। इसलिए खुश भी हैं।
शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह को कहा…धन्यवाद
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सीहोर,रायसेन और नर्मदापुरम में मूंग की फसल के सवाल के जवाब में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मैं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्हें मेरे संसदीय क्षेत्र की इतनी चिंता है। सीहोर, रायसेन और हरदा में मूंग की भरपूर पैदावार हो रही है। इसलिए उसके लिए अलग से क्लस्टर की जरूरत नहीं है। मूंग की फसल की वृद्धि के प्रयास हमारी सरकार ने ही किए थे और आज भी हम कर रहे हैं।
आरजेडी सांसदों का प्रदर्शन,पीएम मोदी-नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग
राष्ट्रीय जनता दल के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की और केंद्र से आरक्षण नीति में राजनीतिक अल्पसंख्यकों और ओबीसी के लिए कोटा बढ़ाने का आग्रह किया। प्रदर्शनकारी अनुसूचित जातियों,अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्गों,और अत्यंत पिछड़े वर्गों के लिए 65′ आरक्षण की मांग कर रहे हैं और इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में रखने की मांग कर रहे हैं।
रिजिजू बोले…कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर हम राहुल को नोटिस देना चाहते थे
किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने मोशन लाने का फैसला किया था। राहुल गांधी ने नियमों को तोड़ा और एक अनपब्लिश्ड किताब का गैर-कानूनी तरीके से जिक्र किया। उन्होंने अपने बजट भाषण में भी कई बातें कहीं-‘देश बिक गया’ और पीएम के लिए दूसरी बकवास बातें। कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर हम उन्हें नोटिस देना चाहते थे।
उन्होंने कहा कि प्राइवेट मेंबर निशिकांत दुबे एक सब्सटेंटिव मोशन लाए हैं, इसलिए अभी के लिए, हम उस मोशन को हटा रहे हैं जो सरकार लाने वाली थी। कोई भी रूक्क मोशन ला सकता है। सब्सटेंटिव मोशन के मंजूर होने के बाद, हम स्पीकर से बात करने के बाद तय करेंगे कि हम इसे प्रिविलेज कमेटी या एथिक्स कमेटी को भेज सकते हैं या सीधे हाउस में चर्चा के लिए ला सकते हैं। यह बाद में तय किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी भ्रम फैलाना चाहते हैं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा- ‘कौन-सा किसान का मुद्दा, झूठ, लोगों में भ्रम फैलाना, जो चीज देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि किसानों के हित के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा। ये देश में सिर्फ भ्रम फैलाना चाहते हैं। ये युद्ध कराना चाहते हैं। ‘
कांग्रेस बोली- राहुल किसानों के लिए कमिटेड, सदन में चुप नहीं रहेंगे
ख्छ्वक्क सांसद निशिकांत दुबे के पार्लियामेंट में लाए गए मोशन के बारे में लोकसभा रुशक्क राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा, ‘कल हमारी पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग हुई थी, और हम इस बारे में बहुत क्लियर हैं कि हम इस मुद्दे, स् ट्रेड डील और किसानों के मुद्दे को पार्लियामेंट के अंदर और बाहर कैसे उठाएंगे। राहुल गांधी किसानों के लिए बहुत कमिटेड हैं, और चाहे उनकी मेंबरशिप या उनके पॉलिटिकल करियर का कुछ भी हो, वह पार्लियामेंट के अंदर अपना मुंह बंद नहीं करेंगे। वह किसानों के लिए लड़ेंगे और यह पक्का करेंगे कि दुनिया में कहीं भी भारत के साथ कोई समझौता न हो। लड़ाई जारी रहेगी, चाहे उनके पॉलिटिकल करियर का कुछ भी हो। ‘
कांग्रेस सांसदों का संसद के बाहर प्रदर्शन, हरदीप पुरी का इस्तीफा मांगा
कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, लोकसभा रुशक्क राहुल गांधी द्वारा एपस्टीन फाइल्स मामले में लगाए गए आरोपों के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur