Breaking News

सुकमा@सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता…जंगलों में नक्सलियों के डंप किये गए बीजीएल सेल विस्फोटक सामग्री बरामद

Share


सुकमा,09 फरवरी 2026। जिले के कैंप रायगुडेम क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। 9 फरवरी 2026 को चलाए गए सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया बीजीएल सेल विस्फोटक डंप बरामद किया गया, जिससे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर कैंप रायगुडेम से एफ कंपनी, क्त्रभ् 223 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल सुकमा की संयुक्त टीम ग्राम रायगुडेम के आसपास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान ग्राम रायगुडेम और वाटेवागु नाला के बीच जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इस कार्रवाई से माओवादियों के मंसूबों पर पानी फिर गया। अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप वापस लौट आए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे लगातार अभियानों से नक्सल संगठन को भारी नुकसान हो रहा है और आगे भी नक्सल उन्मूलन अभियान जारी रहेगा। साथ ही माओवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास के मार्ग को अपनाने तथा ‘पूना मार्गेम पुनर्वास एवं पुनर्जीवन अभियान’ में शामिल होने की अपील की गई है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply