Breaking News

रायपुर@राजधानी रायपुर में भारी बवाल…शिक्षा मंत्री के निवास घेराव के दौरान तीखी झड़प

Share


रायपुर,24 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर विरोध प्रदर्शनों का केंद्र बन गई है। शनिवार को डीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपनी लंबित नियुक्तियों की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पहुंचे थे, लेकिन माहौल तब तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग का सहारा लिया। अभ्यर्थियों और पुलिस बल के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई,जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई ने प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है और इसे सत्ता की ‘संवेदनहीनता’ करार दिया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों का मुख्य आरोप है कि वे चयन प्रक्रिया के सभी मापदंडों को पूरा कर चुके हैं, इसके बावजूद विभाग उन्हें नियुक्ति पत्र देने में आनाकानी कर रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न आदेशों के बाद भी उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। लंबे समय से बेरोजगारी की मार झेल रहे इन युवाओं का धैर्य अब जवाब दे रहा है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें ठोस आश्वासन और ज्वाइनिंग की तारीख नहीं मिल जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply